अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश भक्ति के रंग में सराबोर हो गया और तथा गांव शहर सब राममय हो दिखाई दिया।
इसी क्रम में घुघली क्षेत्र के मेदनीपुर में विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा मेदनीपुर राम जानकी मंदिर से होकर गाजे बाजे के साथ शुरू हुई जो पूरा गांव भ्रमण करने के उपरांत समाप्त हुआ।
इस दौरान गांव के लोग भक्तिमय दिखाई दिए यात्रा में शामिल लोग लगातार जय श्री राम के नारे लगाते दिखाई दिए जयकारे से पूरा गांव गूंज उठा। यात्रा में राम लक्ष्मण सीता की झांकी भी निकाली गई आगे आगे झांकी तथा पीछे पीछे गांव के लोग चल रहे थे।
अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा का वीडियो देखकर पूरे देश में लोग उत्साहित हो गए जैसे ही पीएम मोदी के पूजा अर्चना के बाद भगवान राम का पट खोला गया पीएम मोदी भगवान राम को एकाएक देखने लगे।
जिस प्रकार से अयोध्या का दृश्य अलौकिक था उसी प्रकार से पूरे देश के सनातनी अपने अपने गांव में भव्य शोभा यात्रा निकालकर इस पल को यादगार और अलौकिक बना दिया। मेदनीपुर में शोभा यात्रा के बाद प्रसाद वितरण का भी कार्यक्रम हुआ जिसमें लगभग हजारों लोग प्रसाद ग्रहण किया।
दौरान जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह,अनुराग श्रीवास्तव, कृष्ण गोविन्द राव, आनंद यादव, शैलेश यादव, आलोक तिवारी, सोनू यादव, हरिओम, वीरेंद्र गुप्त,समेत आदि लोग उपस्थित रहे।