घुघली/महराजगंज नगर पंचायत घुघली में शुक्रवार को गाजे बाजे के साथ रथ पर सवार राम लक्ष्मण सीता की भव्य झांकी समेत शोभा यात्रा निकाली गई शोभा यात्रा पूरे नगर पंचायत में भ्रमण कराया गया। राम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश इस समय भक्ति में डूबा है।
इसी क्रम में आज नगर पंचायत घुघली में भगवान राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमे पूरा नगर पंचायत राममय दिखाई दिया। शोभा यात्रा चैनपुर से शुरू हुआ जिसमें आगे आगे घोड़े चल रहे थे और पीछे राम लक्षण सीता की झांकी जो लोगों को भक्ति में सराबोर कर दिया।
शोभा यात्रा चैनपुर सुभाष चौक पहुंची जहां राम लक्षण सीता की झांकी के समक्ष कलाकारों ने नृत्य किया शोभा यात्रा में भगवान राम के गाने पर लोग झूमते दिखाई दिए।
इसके बाद यात्रा पुनः हनुमानगढ़ी होते हुए हट्ठी माता के स्थान पहुंची जहां शोभा यात्रा समाप्त हो गई। शोभायात्रा में रथ पर सजे राम लक्ष्मण सीता की झांकी सभी लोगों को मनमोहित कर रही थी।
यात्रा में शामिल लोगो द्वारा लगातार जय श्री राम के नारे लगाए जा रहे थे शोभा यात्रा अभिनव मिश्रा उर्फ़ ट्विंकल मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई थी जिसमें स्काउट गाइड के छात्र अपने साज बाज के साथ शामिल होकर यात्रा में चार चांद लगा दिए।
इस दौरान नगर अध्यक्ष संतोष जायसवाल, ऋषि,अनिल, राजेश सिंह, मृगेश बहादुर सिंह, सीताराम पांडे, जिलाध्यक्ष गुड्डू पांडेय,बद्रीश पांडेय,प्रिंस पांडेय,सेतुभान सिंह,आशीष पांडे, निहाल सिंह,अभय,राधेश्याम उर्फ पप्पू गुप्ता,छोटे लाल,सत्येंद्र सिंह, अनिरुद्ध जायसवाल, रविन्द्र सिंह,संदीप पांडे योगेन्द्र चौधरी, बृजेश गुप्ता, मनीष, अगंद, शैलेश, मन्नू जायसवाल समेत हजारों लोग शामिल रहे।