महराजगंज / पनियरा। पनियरा क्षेत्र के जंगल बांकी टुकड़ा न. 14 में वृहस्पतिवार को विश्व कल्याण के लिए 9 दिवसीय 1008 रुद्र महायज्ञ का आयोजन हुआ ग्राम प्रधान एवं मुख्य यजमान अदालत साहनी के देख रेख में भव्य कलश यात्रा निकाला गया तथा शाम को यज्ञ प्रारंभ हुआ।
गुरुवार सुबह पुरातन शिव मंदिर से यह भव्य कलश यात्रा निकला जिसमें तकरीबन दो हज़ार शिव भक्त शामिल रहे। यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई आगे-आगे गजानन चल रहे थे पीछे सभी 11 यजमान आगे बढ़ रहे थे। इनके पीछे डीजे था जिसपर युवा थिरकते नजर आए सबसे पीछे कलश लिए कन्याएं चल रही थी।
ढोल नगाड़ों के साथ कलश यात्रा पुरातन शिव मंदिर से होते हुए मिठौरा, बावन बिगहा,निबियहवा से होकर औसानी होते हुए तिरमोहानी नदी के घाट पर पहुंची।
जहां आचार्य पंडित जी द्वारा मंत्रोच्चार कर जल भरवाया गया। कलश यात्रा पुन: यज्ञ स्थल पहुंची। इस दौरान हर-हर महादेव, ॐ नमः शिवाय के घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा यात्रा जिधर से गुजरती थी लोग निगाह भर उसे देखते थे।
यात्रा में शामिल सभी कन्याएं तथा ज्यादातर लोग एक ही रंग पीले रंग का वस्त्र धारण किए हुए थे जो आकर्षण का केंद्र रहा। कलश यात्रा के बाद यज्ञ शुभारंभ हो गया जो श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ 8 मार्च तक चलेगा और अंतिम दिन भव्य मेले का आयोजन होगा।
दिन में कथा वाचिका द्वारा राम कथा का रसपान कराया जाएगा रात्रि में रामलीला मंडली द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा।
मुख्य यजमान अदालत साहनी,ओमप्रकाश निषाद,मोहन लाल मौर्य,जगदीश यादव, दीपक त्रिपाठी,राकेश निषाद, लक्ष्मण साहनी, पप्पू, सचिन,अरविंद, पूर्व प्रधान एवं मंदिर व्यस्थापक ब्रह्मचारी , फौजदार, दीपनारायण, रामामुझ, गुलाब साहनी, लालमन, भगवंत साहनी,राहुल यादव, सुधीर साहनी, फुलबदन ,दीपक, सूरज, भोला, बैजनाथ, विष्णु, बादल समेत आदि लोग उपस्थित रहे।