जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र पांडेय उर्फ़ गुड्डू पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाई पार्टी का 5वां स्थापना दिवस।
इस दौरान जिलाध्यक्ष बिजेंद्र पांडेय ने घुघली ब्लॉक अध्यक्ष तथा कई अन्य कार्यकर्ताओं की पार्टी में ज्वाइनिंग भी कराई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बिजेंद्र पांडेय ने कहा कि आगामी 3 दिसंबर को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप उर्फ़ राजा भईया का दिशा निर्देश आएगा।
जिसके बाद महराजगंज में हम अपने प्रत्याशी का ऐलान करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि हम महंगाई,भ्रष्टाचार के खिलाफ है हमारी पार्टी महंगाई का पुरजोर विरोध करती है।
आज महराजगंज में अधिकारियों द्वारा व्यापक स्तर पर घोटाला किया जा रहा है। लेकिन जनपद का कोई भी बड़ा अधिकारी कार्यवाही नही कर रहे हैं ऐसे में भ्रष्टाचार और बढ़ रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार विकास खण्ड कार्यालय से देखने को मिलता है जहां पर कुछ बीडीओ के द्वारा कमीशन लेकर भ्रष्टाचार बढ़ाया जा रहा है।
कई जगह तो बिना काम हुए ही भुगतान हो जा रहा है आज महंगाई के साथ भ्रष्टाचार भी चरम सीमा पर है।
अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं गरीब जनता का सुनने वाला कोई नही है बिना पैसा लिए कोई काम नही हो रहा है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष गुड्डू पांडेय, प्रिंस पांडेय,सुमित पांडेय, विनय साहनी समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।