Wednesday, April 9, 2025
spot_img
mobile app
spot_img
spot_img
HomeCrimeभिटौली के सेमरा राजा निवासी युवक का शव कुशीनगर में मिला, क्षेत्र...

भिटौली के सेमरा राजा निवासी युवक का शव कुशीनगर में मिला, क्षेत्र में मचा हड़कंप

महराजगंज। महराजगंज जनपद के थाना क्षेत्र केभिटौली ग्राम सभा सेमरा राजा निवासी संगम का शव कुशीनगर जिला के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के देवतहा गांव के सीवान में ईंट भट्ठे के निकट शनिवार सुबह मिला।

शव मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक संगम अपने दीदी के घर निमंत्रण में गया था जिसकी शव सुबह खेत में मिला।

सुबह होने के बाद गांव के ही कुछ लोग जब जब खेत देखने गए तो वहां शव देखे जिसके बाद धीरे धीरे लोगों की भीड़ लग गई।

किसी ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। उक्त घटना की जानकारी होते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सीमा दहाड़े मारकर रोने लगी।

जानकारी के अनुसार मृतक संगम तीन बहनों में इकलौता था और संगम के पिता सिकंदराबाद में पुलिस हैं। बहन गुंजा, पुंजा, मोहिनी बदहवास हो गई।

संबंधित खबरें

चर्चित खबर

ताज़ा खबर