Friday, April 18, 2025
spot_img
mobile app
spot_img
spot_img
HomeUncategorizedराम लला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अहिरौली में निकाली गई भव्य...

राम लला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अहिरौली में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,प्रसाद वितरण

अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश भक्ति के रंग में सराबोर हो गया और तथा गांव शहर सब राममय हो दिखाई दिया। इसी क्रम में घुघली क्षेत्र के अहिरौली में विश्व हिंदू युवाओं के नेतृत्व में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

शोभा यात्रा अहिरौली मंदिर से होकर गाजे बाजे के साथ शुरू हुई जो पूरा गांव भ्रमण करने के उपरांत समाप्त हुआ। इस दौरान गांव के लोग भक्तिमय दिखाई दिए यात्रा में शामिल लोग लगातार जय श्री राम के नारे लगाते दिखाई दिए जयकारे से पूरा गांव गूंज उठा।

यात्रा में राम लक्ष्मण सीता की झांकी भी निकाली गई आगे आगे झांकी तथा पीछे पीछे गांव के लोग चल रहे थे। अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा का वीडियो देखकर पूरे देश में लोग उत्साहित हो गए जैसे ही पीएम मोदी के पूजा अर्चना के बाद भगवान राम का पट खोला गया पीएम मोदी भगवान राम को एकाएक देखने लगे।

जिस प्रकार से अयोध्या का दृश्य अलौकिक था उसी प्रकार से पूरे देश के सनातनी अपने अपने गांव में भव्य शोभा यात्रा निकालकर इस पल को यादगार और अलौकिक बना दिया।

अहिरौली में शोभा यात्रा के बाद प्रसाद वितरण का भी कार्यक्रम हुआ जिसमें लगभग हजारों लोग प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अभिषेक प्रजापति,राजेश मद्धेशिया, पंचम मद्धेशिया,विजय , व्यासमुनि, नाथू, जयहिंद, संतोष प्रजापति,  कन्हैया वर्मा , सुनील, रुदल समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

चर्चित खबर

ताज़ा खबर