महराजगंज / सिंदुरिया । थानाक्षेत्र सिंदुरिया के पतरेंगवा टोला शीतलापुर निवासी कन्हई साहनी पुत्र बैठोल साहनी की सऊदी अरब में मौत हो गई थी जिनका शव आज उनके पैतृक गांव आया। शव देखकर परिवारजनों में कोहराम मच गया सभी लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। आपको बता दें कन्हई साहनी आज से 3 साल पूर्व रोजी रोटी के लिए सऊदी अरब गए थे जानकारी के अनुसार सऊदी अरब में वह जेसीबी चलाते थे। तीन साल होने को थे सब कुछ ठीक चल रहा था इसी बीच 8 जुलाई को उनकी मौत हो गयी। जिसके बाद से हो सारी कागजी कार्यवाही होने के बाद उनका शव महराजगंज आना था। तकरीबन दस दिनों के बाद उनका शव आज उनका शव उनके गांव आया। बता दें कन्हई साहनी के दो पुत्र एक तथा एक बेटी है जिसके सर से पिता का साया उठ गया। वहीं परिवार की सारी जिम्मेदारियां अब उनके पत्नी के ऊपर आ गई है।
रिपोर्टर रामविनोद शर्मा
संपादक
मनोज कुमार द्विवेदी