Sunday, April 20, 2025
spot_img
mobile app
spot_img
spot_img
HomeCrimeआदर्श नगर पंचायत आनंदनगर के चेयरमैन पर भ्रष्टाचार का लगा आरोप

आदर्श नगर पंचायत आनंदनगर के चेयरमैन पर भ्रष्टाचार का लगा आरोप

महराजगंज/फरेंदा। आदर्श नगर पंचायत आनन्द नगर में पूर्व चेयरमैन ने वर्तमान चेयरमैन पर व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। आरोप लगाते हुए पूर्व चेयरमैन विनोद कुमार गुप्त ने कहा कि वर्तमान चेयरमैन कामगारों से अपने घर और फैक्ट्री में लोगों से काम करा रहे हैं तथा उसके बदले उन कामगारों को मजदूरी के रूप में नगर पंचायत से धन मुहैया कराया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि इन तमाम शिकायत को लेकर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह परिहार से बात किया गया तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से इस पर रोक लगाने का कार्य किया तथा उन्होंने आश्वाशन दिया है की जांच के उपरांत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

पूर्व चेयरमैन विनोद कुमार गुप्त ने इसके अलावा भी वर्तमान चेयरमैन के ऊपर कई आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पंचायत में ऐसे तमाम कार्य हुए हैं जिनमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है अगर इन सभी कार्यों का ईमानदारी से जांच हो जाए तो सब दूध का दूध,पानी का पानी हो जाएगा।

पूर्व चेयरमैन विनोद कुमार गुप्त द्वारा लगाये गए आरोप के बारे में वर्तमान चेयरमैन विजय लक्ष्मी जायसवाल के प्रतिनिधि पति राजेश जायसवाल ने पलटवार किया और कहा कि पूर्व चेयरमैन की नगर पंचायत के विकास के बारे जानकारी पूरी तरह से अधूरी है जितना विकास मेरे कार्यकाल में हुआ जनता स्वयं देख रही है। ऐसे अधकचरा और तथ्य से परे जानकारी रखकर किसी के ऊपर अनर्गल आरोप लगाया जाना पूरी तरह गलत है। उन्होंने टैक्सी स्टैंड के पैसे में भ्रष्टाचार होने के आरोप पर कहा कि जिस भी ठेकेदार के ऊपर बकाया है उसे सरकार वसूलेगी। सरकारी पैसा कोई गबन नहीं कर सकता है।

संबंधित खबरें

चर्चित खबर

ताज़ा खबर