घुघली / महराजगंज थाना क्षेत्र घुघली के ग्राम सभा पकड़ियार विशुनपुर में संदिग्ध हालत में घर के अंदर विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला।
शुक्रवार के रात को 23 वर्षीय विवाहिता खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। लेकिन जब सुबह हुई तो फंदे से लटकती लाश मिली।
जैसे ही इसकी जानकारी लोगों को हुई तो गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी किसी ने विवाहिता के मायके वालों को दी। जानकारी के बाद ससुराल के लोगों ने तत्काल घुघली पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलते ही घुघली पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो उससे पहले ही परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर जमीन पर लिटा दिए थे।
पुलिस को मामला संदिग्ध लगा तो मृतिका के पति, ससुर व सास को पूछताछ के लिए थाने पर ले आई। वहीं कुशीनगर जनपद के जटहां किन्नर टोला निवासी मृतका के पिता सुदामा शर्मा ने हत्या का आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि मेरा दामाद तथा उसके माता, पिता ने दहेज उत्पीड़न कर मेरी बेटी को हत्या की है। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष घुघली नीरज राय ने बताया कि अभी किसी पक्ष द्वारा तहरीर नही मिली है। मामला संदिग्ध लग रहा है। ऐसे में पोस्टमार्टम को रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा।