इटहिया/महराजगंज। महाराजगंज में स्थित इटहिया शिव मंदिर में हजारों की संख्या में जल चढ़ाने पहुंचे श्रद्धालु इस दौरान है हर महादेव के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। दूर दूर से आए भक्तों ने घंटो लाइन में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किए। आपको बता दें कि सावन में इटहिया मंदिर का एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है। इसीलिए इस मंदिर को पूर्वांचल का बाबा धाम कहा जाता है।
मिनी बाबा धाम के नाम से मशहूर इटहिया शिव मंदिर पर सावन में लाखों भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं। आम लोगों की माने तो पंचमुखी देवाधि देव महादेव के मंदिर में जाने वाले सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती है। बुधवार को श्रद्धालुओं पर भोलेनाथ का रंग चढ़ा दिखाई दिया सुबह से ही भोले के भक्तों का रुख शिवालयों की तरफ रहा। भोलेनाथ का जलाभिषेक कर जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। यहां लोग काफी दूर दूर से जल चढ़ाने आते हैं यूपी,बिहार के साथ साथ नेपाल राष्ट्र से भी हजारों श्रद्धालु भगवान शिव का दर्शन करने इटहिया आते हैं।
मुख्य पुजारी को माने तो पंचमुखी शिवा मंदिर इटहिया में सावन में लाखों की संख्या में भक्त दर्शन करने एवं जलाभिषेक करने आते हैं। जो भी भक्त इस मंदिर में सच्चे मन से आते हैं भगवान शिव उनके सभी मनोकामनाओं को पूरा करते है।