महराजगंज / मुख्यालय। जनपद के तहसील सदर में अपनी फरियाद लेकर गए सैकड़ों जनता पानी के लिए तरसती नजर आई तहसील परिसर में नही है पेय जल की कोई व्यवस्था। इस प्रचंड गर्मी में अत्यंत जरूरी के बिना लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं वहीं सदर तहसील में दूर दूर से आए लोग भीषण गर्मी में पेय जल के लिए इधर उधर भटकते नजर आए।
गौरतलब है की पिछले कुछ दिन पूर्व आए भयानक आंधी में तहसील परिसर में लगा आरओ क्षतिग्रस्त हो गया जिसके बाद से यहां आए फरियादियों के लिए पेय जल की संकट पैदा हो गई है। देश भर में आए दिन तापमान बढ़ रहा है और अभी इसमें गिरावट की कोई संभावना भी नजर नही आ रही है। ऐसे में लोग गर्मी से त्रस्त हो गए है जिला मुख्यालय में स्थिति सैकड़ों लोग पानी के लिए तरसते और मशक्कत करते नज़र आए।
आम जनता की परेशानी देख आनन फानन में मौजूदा तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने अपने निजी खर्चे से से पेय जल का व्यवस्था किए जिसके बाद प्यास से तड़पते लोगों की प्यास बुझ सकी। दूर दूर से आए लोगों ने बताया कि कोई एक घंटे से पानी की तलाश कर रहा है तो कोई पिछले दो घंटों से प्यास से तड़प रहा है लेकिन तहसील परिसर में पेय जल की कोई व्यवस्था नहीं है।
संपादक
मनोज कुमार द्विवेदी